Posts

अपने प्रधानाचार्य को फीस माफ करने के लिए आवेदन कैसे लिखें।

अपने प्रधानाचार्य को फीस माफ करने के लिए आवेदन कैसे लिखें। सेवा में          प्रधानाचार्य महोदय          सहजानंद इंटर कॉलेज          कानपुर विषय=प्रथम तिमाही अप्रैल-जून का फीस माफ करने के संबंध में महोदय           सविनय निवेदन यह है कि मैं सुरेश कुमार कक्षा दसवीं का छात्र हूं। महोदय जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में करोना वायरस के फैलाव को लेकर भारत सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन लगा दिया था। इस lock-down के कारण मेरे पिता जी को कोई काम नहीं मिल रहा था जिसके कारण हमारी आर्थिक स्थिति काफी विकट हो गई। अभी भी मेरे पिताजी को कोई रोजगार नहीं मिला है वह अभी बेरोजगार हैं। जिसके कारण मैं प्रथम तिमाही का फीस देने में असमर्थ हूं। अतः महोदय आपसे विनम्र पूर्वक आग्रह है कि मेरी प्रथम तिमाही की फीस माफ कर दी जाए जिससे कि मैं आगे पढ़ाई जारी रख सकूं । इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।         धन्यवाद।                   ...

बढ़ती जनसंख्या या जनसंख्या विस्फोट

  बढ़ती  जनसंख्या या जनसंख्या विस्फोट भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजाद हुआ। तब भारत की आबादी करीब करीब 25 से 30 करोड़ थी। लेकिन आज आजादी के 70 वर्षों के बाद यही जनसंख्या बढ़कर 1 अरब 30 करोड़ हो चुकी है और यह जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। इस बढ़ती जनसंख्या के कारण चारों तरफ भीड़ और अन्य प्रमुख समस्याएं भारत के सामने खड़ी हो चुकी है। जिसमें प्रमुख है रोजगार की कमी तथा बेरोजगारों की संख्या में लगातार वृद्धि तथा जीवन यापन संबंधी संसाधनों में लगातार कमी हो रही है। ऐसा नहीं है कि आजादी के बाद देश में तरक्की या विकास नहीं हुआ है, लेकिन इस बढ़ती जनसंख्या ने सभी तरक्की और विकास संबंधी कार्यों को ढक दिया है। यह जनसंख्या की समस्या भारत के लिए एक विकराल समस्या का रूप लेता जा रहा है, जो आने वाले समय में यह विकास इत्यादि को भी छोटा करता जा रहा है। जनसंख्या विस्फोट देश के सामने एक अत्यंत ही प्रमुख समस्या के रूप में सामने खड़ी हो चुकी है। बढ़ती हुई जनसंख्या से भारत में खिलाने पिलाने, रोजगार देने और उन्हें एक संतुलित नगर देने में काफी समस्याएं आ रही है। देश में जनसंख्या के कारण खाद्या...

आजादी के महानायक बिरसा मुंडा

Image
आजादी के महानायक बिरसा मुंडा हमारे देश के आजादी के लिए अनेक लोगों ने बलिदान दिया ।कुछ लोगों के बलिदान इतिहास के पन्नों में दब गए, इनमें से उन लोगों की गाथा इतिहासकारों ने बहुत शोध के द्वारा इनकी कहानियों को जनमानस के बीच लाएं। ऐसे कई नाम हैं जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देश के आजादी को बचाने के लिए दे दिया। झारखंड में अंग्रेजी साम्राज्य के विरुद्ध सबसे जबरदस्त विद्रोह का बिगुल फूंकने वाला आदिवासी समाज था। आदिवासी समाज ने अंग्रेजों के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई छेड़ दी। आदिवासी समाज से अंग्रेजों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस आंदोलन का नेतृत्व महान नायक बिरसा मुंडा कर रहे थे। झारखंड में बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने पहली बार आदिवासी समाज को इकट्ठा करने का कार्य किया और इस आदिवासी समाज को इकट्ठा करके उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध और उनके अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई का बिगुल फूंक दिया। महान बिरसा मुंडा जानते थे कि अंग्रेज आदिवासियों को नहीं, बल्कि पूरे भारत पर कब्जा करना चाहते हैं। यह गरीब आदिवासियों को लालच और भय दिखाकर और उनका धर्म परिवर्तन करने...

हिंदी के विकास में बॉलीवुड का योगदान

हिंदी के विकास में बॉलीवुड का योगदान भारतीय सिनेमा का समृद्ध इतिहास रहा है आज भारतीय सिनेमा  देश विदेश में अपना परचम लहरा रहा है और साथ ही साथ हिंदी का भी इन फिल्मों के द्वारा प्रचार प्रसाद हो रहा है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि बॉलीवुड के साथ साथ हिंदी भाषा का भी प्रचार प्रसार विदेशों में हो रहा है। हम देखते हैं कि बॉलीवुड की फिल्में विदेशों में बड़े चाव से देखी जाती है और उतने ही चाव से हिंदी भाषा सीखने के प्रति लोगों के लोगों को जागरुक करने का प्रयास करती हैं। हमें ज्ञात है कि प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक राज कपूर साहेब रूस में काफी चर्चित कलाकार थे, उन्हें वहां लोग बहुत पसंद करते थे और उनकी फिल्में बड़े चाव से देखते थे। श्री 420, मेरा नाम जोकर आदि फिल्में उनकी रूस में बड़े चाव से देखी जाती थी। और वहां के लोग इन फिल्मों के गाने खूब गाते थे।  मेरा जूता है जापानी, यह पतलून इंगलिस्तानी, सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, यह गाना एक जमाने में रूस में धूम मचा चुका था। आज देखा जाए तो भारतीय फिल्में विदेश में अपने बलबूते पर परचम लहरा रही हैं और हॉलीवुड को कड़ी ...

ग्लोबल होती हमारी हिंदी

  ग्लोबल होती हमारी हिंदी  आज दुनिया के कोने कोने में हिंदी का प्रचार प्रसार इंटरनेट के माध्यम से हो रहा है। आज विश्व के हर कोने में हिंदी बोलने वाले आपको जरूर मिल जाएंगे। चाहे वह कनाडा हो, ब्रिटेन हो, फ्रांस और जर्मनी हो, अमेरिका हो, चाहे वह चाइना हो या जापान हो, सभी जगह हिंदी को महत्व दिया जा रहा है। विश्व के देशों में रहने वाले भारतीयों के द्वारा भारतीय संस्कृति के साथ-साथ भारतीय भाषा के रूप में हिंदी का प्रचार प्रसार अब विश्वव्यापी हो गया है । हिंदी के प्रचार प्रसार में हिंदी फिल्मों का भी बहुत बड़ा रोल है। इन फिल्मों से, हिंदी की ओर अहिंदी भाषी काफी आकर्षित होते हैं और हिंदी सीखने का प्रयास करते हैं। ग्लोबल हिंदी होने में काफी कुछ हमारे इंटरनेट इत्यादि का भी महत्व है। आज दुनिया के अनेक देशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी को पढ़ाया और सिखाया जा रहा है । कई विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी सीखने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ रही है। हिंदी देश-विदेश में अलग पहचान बना रही है, क्योंकि चीनी और अंग्रेजी भाषा के बाद हिंदी बोलने वाली की संख्या पूरे विश्व में तीसरे स्थ...

पर्यावरण और विकास

 पर्यावरण और विकास मनुष्य शुरू से ही विकास का पोषक रहा है और ऐतिहासिक काल से ही  कुछ ना कुछ तरीके से अपना विकास करता रहा है। मनुष्य ने अपने विकास के लिए सबसे पहले पहिए का और आग का आविष्कार किया इसके साथ साथ उसने अपने रहने के लिए घर का आविष्कार किया। इस विकास में मानव से ने प्राकृतिक संसाधनों का शुरू से ही दोहन किया। कभी उसने अपने लिए हथियार बनाए तो कभी उसने परमाणु बम बनाए और उसने इसका प्रयोग भी किया। इस विकास में मनुष्य ने यह नहीं देखा कि वह तो विकास कर रहा है, लेकिन वह साथ ही साथ अपना विनाश भी कर रहा है। क्योंकि विकास की कीमत है उसे अपनी सबसे प्यारी चीज पर्यावरण का नुकसान करके या उसके कीमत चुका कर करनी पड़ती है। आज जिधर देखो उधर ही विकास के नाम पर पर्यावरण को हानि पहुंचाई जा रही है मनुष्य यह नहीं समझ पा रहा है कि इस विकास के चक्कर में वह पर्यावरण को कितना नुकसान पहुंचा रहा है, जिसकी कीमत आने वाली पीढ़ियों को चुकानी पड़ेगी।हमें विकास के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाना होगा, क्योंकि बिना पर्यावरण के मनुष्य का, इस पृथ्वी पर रहना मुश्किल है। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें ज्यादा ...

पॉलिथीन प्रदूषण

Image
प्रदूषण पॉलिथीन आज मानव जीवन के दैनिक क्रियाकलाप में पॉलिथीन ने एक अलग ही स्थान बना ली है। पॉलिथीन के बिना कोई भी कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है। जहां देखो वहां ही पॉलिथीन ही पॉलिथीन और उसे से बने हुए चीजें दिखाई पढ़ पढ़ रही हैं। पॉलिथीन एक तरफ मानव जीवन के लिए तो खतरा है ही परंतु यह हमारे पर्यावरण के लिए भी घातक है। पॉलिथीन में चाय       पॉलिथीन का कचरा हमारे भूमि को ना केवल बंजर बना रहा है, बल्कि समुंद्र में भी पॉलिथीन कचरा से कई जीवो के लिए खतरा उत्पन्न हो चुका है। कई समुद्री जीव तो पॉलिथीन और प्लास्टिक से विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुके हैं और कुछ विलुप्त हो चुके हैं। चाहे वह हिमालय का माउंट एवरेस्ट हो या कोई अन्य पर्यटक स्थल या समुद्री तट हो, सभी जगह जिधर देखो उधर ही प्लास्टिक और पॉलिथीन ही नजर आते हैं। सरकार समय-समय पर पॉलीथिन पर रोक लगाती है और इसे बैन करने की कोशिश करती है, परंतु जनता में सर्व सुलभ होने के कारण पॉलिथीन पुनः उपयोग में आ जाती है। सरकार को कड़े फैसले लेकर पॉलिथीन और प्लास्टिक पर अच्छी तरह रोक लगाने का प्रयास करना चाहिए। जिससे प्लास्टिक औ...

Hindi dewas : hindi divas vishesh हिंदी दिवस विशेषः संघ की राजभाषा नीति

संघ की राजभाषा नीति सारांश भारत के संविधान के अनुच्छेद 343 के अनुसार संघ की राजभाषा हिंदी होगी और उसकी लिपि देवनागरी होगी। सरकारी कामकाज में प्रयोग के लिए भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप में प्रयोग किया जाएगा। यह 0 123456789 है। राजभाषा अधिनियम संशोधित किया गया है जिसकी जानकारी सभी को है और समय-समय पर दी जाती है। राजभाषा अधिनियम 1963 की धारा 33 के अनुसार केंद्र सरकार के कार्यालयों में निम्नलिखित सभी दस्तावेज द्विभाषी रूप में अर्थात हिंदी और अंग्रेजी में दोनों भाषाओं में जारी किए जाएंगे। सामान्य आदेश, संकल्प, नियम, अधिसूचना, प्रशासनिक एवं अन्य प्रतिवेदन प्रेस विज्ञप्ति, करार, सूचनाएं, निविदा प्रपत्र एवं सूचना संसद के दोनों सदनों के समक्ष रखे जाने वाले कागजात।   सामान्य आदेश की परिभाषाएं  स्थाई किस्म के सभी आदेश निर्णय, अनुदेश परिपत्र आदि जो विभागीय प्रयोग के लिए हैं तथा ऐसे सभी आदेश अनुदेश पत्र ज्ञापन सूचनाएं परिपत्र जो सरकारी कर्मचारियों के संबंध में या उनके लिए हैं राजभाषा अधिनियम की धारा 3(3) के अधीन सामान्य आदेश कहलाते हैं।  राज्य भाषा क्षेत्र केंद्र ...

Munsi Premchand, मुंशी प्रेमचंद : मेरे प्रिय लेखक

Image
मुंशी प्रेमचंद: मेरे प्रिय लेखक किसी भाषा के उन्नयन में उस भाषा के लेखकों का हाथ होता है। हिंदी भाषा के विकास में तुलसीदास,भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद जैसे धन्य लेखकों का योगदान रहा है। हिंदी को लोकप्रिय कथा साहित्य से समृद्ध करने वाले गिने-चुने लेखकों में मुंशी प्रेमचंद का नाम लिया जाता है। प्रेमचंद ने भारतीय समाज को अंधविश्वासी और रूढ़िवादी परंपराओं से लड़ने के लिए ना केवल प्रेरित किया, अपितु उसे एक दिशा भी दिया। अपने उपन्यासों, कथाओं तथा साहित्य द्वारा मानवीय करुणा, मानवीय गरिमा, मानवीय स्वतंत्रता आदि मान्यताओं एवं दृष्टिकोण की नई व्याख्या की। प्रेमचंद की कहानियों से हमें संवेदना के धरातल पर अपने देश और समाज को समझने में पूरी पूरी मदद मिलती है। मुंशी प्रेमचंद  प्रेमचंद का जन्म  31 जुलाई 1880 को वाराणसी के निकट लमही नामक ग्राम में हुआ था। प्रेमचंद के बचपन का नाम धनपत राय था। इनके पिता श्री अजायब राय तथा माता आनंदी देवी थी। इनके पिताजी एक सरकारी डाकखाने में क्लर्क थे। प्रेमचंद की आयु जब 7 वर्ष की थी, तभी उनकी माता का देहांत हो गया। 15 वर्ष की आयु तक इनके ...

Sawach Bharat abhiyan/ स्वच्छ भारत अभियान: कैसे अपने शहर को साफ रखें।

Image
स्वच्छ भारत अभियान कैसे अपने शहर को साफ रखें। शहर, अपने सपनों का शहर, लोग हजारों सपने लेकर गांव से पलायन करके शहर आते हैं। अपने सपनों की हकीकत में बदलने लेकिन यहां आने पर लोग क्या देखते हैं कि जिस चकाचौंध को देखकर लोग शहर की तरफ आए थे, तो वहां तो केवल गंदगी, झुग्गी-झोपड़ी, स्लम, फुटपाथ आदि खुले स्थानों में सोने वाले लोग, चारों तरफ गंदगी, कूड़ा-कचरा का अंबार, ट्रैफिक जाम, धुआ, गाड़ियों का एवं वाहनों का शोर, ध्वनि प्रदूषण, काम के लिए भागते लोग, अस्पताल में मरीजों का भीड़, दुकानों में भीड़, रोड पर घूमते आवारा पशु, पानी की समस्या, बिजली की समस्या, खुले मैनहोल एवं गटर के सड़क पर बहते पानी, सड़कों पर कूड़े का अंबार, कल कारखानों द्वारा प्रदूषण आदि समस्याओं से आज भारत का हर एक शहर जूझ रहा है।  नहीं है कि हम अपने श ऐसा   हर को सपनों का शहर नहीं बना सकते, बस सभी नगर वासियों को एक सच्चा प्रण लेना होगा कि यह समस्या हमारी अपनी है, इसे कोई ठीक नहीं कर सकता है । सभी नगरवासी मिलकर नगर की समस्या को हल कर सकते हैं, तभी हम अपने शहर को स्वच्छ रख सकते हैं और स्वच्छ भाच्छ रत अभियान को सफल...

Hindi letter/पत्र लेखन /अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।

सेवा में प्रधानाचार्य महोदय केंद्रीय विद्यालय-1 कानपुर विषय:- अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र श्रीमान जी              सविनय निवेदन है कि कल रात से मुझे बुखार आ रहा। है।रात में ही मुझे बहुत तेज बुखार हो गया था।अब मुझे काफी कमजोरी महसूस हो रही है। मैं विद्यालय आने मे असमर्थ हूँ। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है।               अतः आप से विनम्र निवेदन है कि मुझे एक दिन का अवकाश देने की कृपा करें। जिसके लिए मैं सदा आप का आभारी रहूँगा। आप का आज्ञाकारी शिष्य। आर्यन कक्षा दस 'ब' अनुक्रमांक-5 दिनांक: 6 सितंबर 19

स्वच्छ भारत अभियान

Image
                        स्वच्छ भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान की शुरूवात 2अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मोत्सव के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच साफ-सफाई का महत्व समझाना है। आज शहरों का वातावरण बहुत ही दूषित और गंदा हो गया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह  किस प्रकार अपने शहर को गंदा कर रहे है।लोग अपने आस-पास कूड़ा करकट तथा गंदगी फैला रहे है। किसी भी मोहल्ले मे देखने पर यह पाया जाता है कि चारों तरफ गंदगी का अम्बार है।जिससे कई खतरनाक बीमारियों की उत्पत्ति हो रही है। लोग जहाँ तहाँ कूड़ा करकट फेंक देते है। इन सब को देखते हुये,भारत सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। तो आईए भारत सरकार के इस मिशन को हम सब मिलकर सफल बनाए और लोगों को स्वच्छता के विषय मे समझाये।

पेड़ या वृक्ष का महत्व

Image
                           पेड़ या वृक्ष का महत्व पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पेड़ से हमें वर्षा, लकड़ी, कोयला, गोन्द, कागज आदि मिलते है। पेड़ मानव जीवन के लिए काफी उपयोगी है।इनका सबसे महत्वपूर्ण कार्य वातावरण को शुद्ध रखना, वर्षा व हमें आक्सीजन प्रदान करना है, या यूं कहे कि पेड़ हमारे लिए जीवनदायनी है। आज अगर पेड़ नहीं होंगे तो हम सभी लोग भी नहीं रहेंगे। पेड़ों को हम लोग को बचाना चाहिए। पेड़ रहगे तभी हम लोग भी सुरक्षित हैं। पेड़ भूमि क्षरण से भी हमें बचाते है। यह बाढ आदि से भी हमारी रक्षा करते है। पेड़ के बिना इस धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।इसलिए हम सभी को मिल कर पेड़ो की रक्षा करनी चाहिए।           पेड़ हमारे भाई है, जो इन्हें काटे वह कसाई है।

Dr. APJ Abdul Kalam /एक श्रध्दांजलि मिशाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को

Image
एक श्रध्दांजलि मिशाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को डॉ. कलाम के जीवन के संबंध में दार्शनिक विचार एपीजे अब्दुल कलाम संभवतः भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। उनके जाने से भारत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। कहा नहीं जा सकता कि इसकी भरपाई कब और कैसे होगी। वे सही अर्थो में सच्चे देश भक्त थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वे बच्चों के लिए शिक्षक, दार्शनिक, कर्मयोगी तथा स्वपन्नदृष्टा थे। उनकी लोकप्रियता एक बड़ी वजह उनका सरल, उत्साही और विनम्र स्वभाव था। राष्ट्रपति बनने के बाद भी वह एक आम नागरिक की तरह रहते थे । उनकी लोकप्रियता की दूसरी वजह यह थी कि वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत थे, वे कहते थे कि सपने वे नहीं होते जो रात के सोने के समय देखे जाए, बल्कि सपने वे होते है जो आप को सोने नहीं दें। .... वे यह भी कहते थे कि आप जो भी बनना चाहते हों, वही बनें-इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी या फिर नेता । आप जब सफल होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा, पर जीवन में कुछ करने के लिए ज्ञान जरुरी है। ज्ञान तीन चीजों का जोड़ है- साहस, रचनात्मकता और सच्चाई। कोई भी...

Mobile w iternet sey youo ki bikharti duniya/ मोबाइल व इंटरनेट से युवाओं की बिखरती दुनिया

Image
मोबाइल व इंटरनेट से युवाओं की बिखरती दुनिया मोबाइल की फंतासी दुनिया का सम्मोहन युवायों तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है । आज के युवाओं का आपस में संवाद इंटरनेट के सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए हो रहा है। उनकी समाजिक दुनिया इंटरनेट व मोबाईल तक ही सिमट कर रह गयी है। आज 30 फीसदी युवा मोबाइल व कम्प्यूटर के जरिये अश्लील साहित्य और महिला मित्रों की तसवीरें आपस में अदला-बदली या भेजते है ।       हमारे देश में भी इंटरनेट ने समाजिक संबंधों के प्रत्यक्ष संवाद को घुन की तरह चाटना शुरु कर दिया है। मुंबई में ऐसे कई इंटरनेट एडिक्टेड क्लिनिक की शुरुवात भी हो चुकी है। जहाँ दर्जनों अभिभावक अपने इंटरनेट व्यसनी बच्चों एवं युवाओं के इलाज के लिए पहुँचते हैं। इंटरनेट प्रयोग के मामले में भारत आज एशिया में दूसरा तथा विश्व में तीसरा देश है। साथ ही इंटरनेट प्रयोग करने वाली 85 फीसदी आबादी यहाँ 14 से 40 आयु के बीच है, जिसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है। युवाओं का यह वर्ग जो नेट सर्च, ई-मेल, फेसबुक, ट्वीटर एवं व्हाट्सएप पर जुटे रहने के कारण समाज के वास्तविक संबंधों से धीरे-धी...

hindi dewas vesash : aj key dur mey hindi ke badhti swekareta/हिन्दी दिवस विशेष – आज के दौर में हिन्दी की बढ़ती स्वीकार्यता

Image
हिन्दी दिवस विशेष – आज के दौर में हिन्दी  की बढ़ती स्वीकार्यता  आज दुनिया की तस्वीर बदल रही है । तमाम चीजें आज के भूमंडलीकरण के इस दौर में लगातार बदल रही है । आज पूरा विश्व एक छोटे से शहर के रुप में सिमट गया है । आज स्मार्ट फोन पर हर वो जानकारी पलक झपकते मिल जा रही हैं जो पहले काफी मशक्कत के बाद मिलती थी । ऐसी स्थिति में भाषाओं पर भी आज के इस भूमंडलीकरण के इस दौर में भी प्रभाव पड़ा है तथा उनका महत्व बढ़ा है तो कहीं घटा है ।        आज अगर देखा जाये तो अंग्रेजी की स्वीकार्यता और उसे जानने समझने तथा उसका प्रयोग ज्यादा बढ़ा है, लेकिन हिन्दी समेत तमाम भाषाओं का भी महत्व बढ़ा   है । आज देखा जाए तो हिन्दी का समृद्ध स्वरुप विश्व स्तर पर अच्छादित हो रहा है । हिन्दी न सिर्फ गतिशील हुई है, अपितु इसने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है । यही कारण है कि कल तक जो हिन्दी से मुँह फेरते थे वो इसे बड़ी तेजी से स्वीकार कर रहे है । नेताओं, अभिनेताओं कारपोरेट जगत में इसके तरफ झुकाव हुआ है। पठन-पाठन व्यापार मीडिया विज्ञापन आदि क्षेत्रों में हिन्दी सू...

Aj key sandrbh mey social media ka kitana labh w hani./आज के संदर्भ में सोशल मीडिया का कितना लाभ व हानि

Image
आज के संदर्भ में सोशल मीडिया का कितना लाभ व हानि वर्तमान युग में सोशल मीडिया का युग है। लोग सोशल मी़डिया का उपयोग धड़ल्ले से कर रहे है । आज हर किसी के हाथ में मोबाइल है और इंटरनेट उपलब्ध है । लोग हर काम मोबाइल से कर रहे है, चाहे वह रेलवे टिकट हो या गैस बुकिंग हो या डिजिटल लेन देन हो सभी इंटरनेट से हो रहे है । लोग आज कल इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया का उपयोग खूब कर रहे है । फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्यूटर या अन्य सोशल मीडिया का उपयोग खूब कर रहे है । सोशल मीडिया से कुछ लाभ है तो कुछ हानि भी है । जो निम्नलिखित है । सोशल मीडिया के लाभ (1) दूर-दूर बैठे लोगो से भी आसानी से जुड़ जानाः - देखा जाए तो सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से जुड़ना काफी ही आसान है । हम आसानी से उन लोगो से तुरंत जुड़ जाते है जो काफी दूर बैठे है । आज हम हर वो गतिविधि आसानी से जान जाते है जो पहले जानने में काफी कठिन होता था । (2) समाजिक दायरा का बढ़ना – सोशल मीडिया से लोगो का समाजिक दायरा काफी बढ़ गया है । आज लोग विभिन्न ग्रुप से जुड़ कर अपना समाजिक दायरा काफी बड़ा कर लेते है । उन्हें घर बैठे...