Posts

Showing posts with the label lekh/लेख

Munsi Premchand, मुंशी प्रेमचंद : मेरे प्रिय लेखक

Image
मुंशी प्रेमचंद: मेरे प्रिय लेखक किसी भाषा के उन्नयन में उस भाषा के लेखकों का हाथ होता है। हिंदी भाषा के विकास में तुलसीदास,भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद जैसे धन्य लेखकों का योगदान रहा है। हिंदी को लोकप्रिय कथा साहित्य से समृद्ध करने वाले गिने-चुने लेखकों में मुंशी प्रेमचंद का नाम लिया जाता है। प्रेमचंद ने भारतीय समाज को अंधविश्वासी और रूढ़िवादी परंपराओं से लड़ने के लिए ना केवल प्रेरित किया, अपितु उसे एक दिशा भी दिया। अपने उपन्यासों, कथाओं तथा साहित्य द्वारा मानवीय करुणा, मानवीय गरिमा, मानवीय स्वतंत्रता आदि मान्यताओं एवं दृष्टिकोण की नई व्याख्या की। प्रेमचंद की कहानियों से हमें संवेदना के धरातल पर अपने देश और समाज को समझने में पूरी पूरी मदद मिलती है। मुंशी प्रेमचंद  प्रेमचंद का जन्म  31 जुलाई 1880 को वाराणसी के निकट लमही नामक ग्राम में हुआ था। प्रेमचंद के बचपन का नाम धनपत राय था। इनके पिता श्री अजायब राय तथा माता आनंदी देवी थी। इनके पिताजी एक सरकारी डाकखाने में क्लर्क थे। प्रेमचंद की आयु जब 7 वर्ष की थी, तभी उनकी माता का देहांत हो गया। 15 वर्ष की आयु तक इनके ...

Dr. APJ Abdul Kalam /एक श्रध्दांजलि मिशाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को

Image
एक श्रध्दांजलि मिशाइल मैन डॉ. अब्दुल कलाम को डॉ. कलाम के जीवन के संबंध में दार्शनिक विचार एपीजे अब्दुल कलाम संभवतः भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय राष्ट्रपति थे। उनके जाने से भारत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। कहा नहीं जा सकता कि इसकी भरपाई कब और कैसे होगी। वे सही अर्थो में सच्चे देश भक्त थे, जिन्होंने अपना सारा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वे बच्चों के लिए शिक्षक, दार्शनिक, कर्मयोगी तथा स्वपन्नदृष्टा थे। उनकी लोकप्रियता एक बड़ी वजह उनका सरल, उत्साही और विनम्र स्वभाव था। राष्ट्रपति बनने के बाद भी वह एक आम नागरिक की तरह रहते थे । उनकी लोकप्रियता की दूसरी वजह यह थी कि वह युवाओं के लिए एक प्रेरणा श्रोत थे, वे कहते थे कि सपने वे नहीं होते जो रात के सोने के समय देखे जाए, बल्कि सपने वे होते है जो आप को सोने नहीं दें। .... वे यह भी कहते थे कि आप जो भी बनना चाहते हों, वही बनें-इंजीनियर, वैज्ञानिक, डॉक्टर, शिक्षक, प्रशासनिक अधिकारी या फिर नेता । आप जब सफल होंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा, पर जीवन में कुछ करने के लिए ज्ञान जरुरी है। ज्ञान तीन चीजों का जोड़ है- साहस, रचनात्मकता और सच्चाई। कोई भी...