Posts

Showing posts with the label Hindi Letter writing/हिंदी पत्र लेखन

प्रधानाचार्च को पत्र लिखिए जिसमें विद्यालय में साईकिल स्टैंड की व्यवस्था करने का अनुरोध हो।

प्रधानाचार्च को पत्र लिखिए जिसमें विद्यालय में साईकिल स्टैंड की व्यवस्था करने का अनुरोध हो। सेवा में प्रधानाचार्य महोदय लिटिल हार्ट स्कूल  बलिया विषय - विद्यालय में साईकिल स्टैंड की व्यवस्था करने हेतु प्रार्थना पत्र। महोदय     सविनय निवेदन यह है कि मैं अरविन्द कुमार कक्षा दसवीं  बी का छात्र हूँ । हम लोग अधिकांश छात्र विद्यालय साईकिल से आते है । परन्तु विद्यालय में साईकिल रखने की उचित व्यवस्था नहीं है । जिसके कारण सभी छात्र अपनी साईकिलें विद्यालय मैदान में इधर- उधर खड़ी रखते है। जिस कारण से कुछ असमाजिक तत्वों ने छात्रों की साईकिलें चुरा चुके है। आप से आग्रह है कि विद्यालय में साईकिल खड़ी करने हेतु उचित साईकिल स्टैंड की व्यवस्था कराई जाए। जिसमें हमें पढ़ाई के दौरान कोई व्यवधान न उत्पन्न हो । जिसके लिए विद्यालय के सभी छात्र आपके सदा आभारी रहेंगे।      सधन्यवाद। आपका आज्ञाकारी छात्र अरविन्द कुमार कक्षा- दसवीं - बी अनुक्रमांक-12 दिनांक- 30/08/21            

अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए जिसमें अपनी मासिक ट्यूशन शुल्क को माफ करने का आग्रह हो।

  अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए जिसमें अपनी मासिक ट्यूशन शुल्क को माफ करने का आग्रह हो। सेवा में श्रीमान प्रधानाचार्य वीणा पाणी ज्ञान मंदिर गाजीपुर   विषय – मासिक ट्यूशन शुल्क माफ करने हेतु प्रार्थना पत्र।   महोदय      सविनय निवेदन है कि मैं अरविन्द कुमार विद्यालय में  कक्षा दसवीं-बी का छात्र हूँ। इस वर्ष करोना महामारी के वजह से मेरे पिता जी की नौकरी छूट गयी है। इस कारण से मै अपनी मासिक ट्यूशन शुल्क देने असमर्थ हूँ। कृपया मेरी दयनीय आर्थिक स्थिति देखते हुए, मेरी मासिक ट्यूशन शुल्क माफ करने की कृपा करें । जिसके लिए मैं सदा आप का आभारी रहूँगा।      सधन्यवाद। आपका आज्ञाकारी छात्र अरविन्द कुमार कक्षा- 10 बी रोल नं- 12 दिनांक- 30 अगस्त 2021

विज्ञापन लेखन मोबाइल दुकान का विज्ञापन लिखिए।

  विज्ञापन लेखन मोबाइल दुकान का विज्ञापन लिखिए।     खुल गया !                     खुल गया !                     खुल गया !   राधे मोहन मोबाइल शॉप बड़ा बाजार उदयपुर मोबाइल ही मोबाइल हर प्रकार के मोबाइल एवं सभी रेंज में उपलब्ध है । एक बार अवश्य पधारें।   फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी बैंको के कार्ड से पेमेंट की सुविधा है।   प्रबंधक--- श्री   राधे मोहन चौधरी                            मोबाइल नं.- 9999999999

बैंक में खाता खोलने के लिए शाखा प्रबंधक को एक पत्र लिखिए।

  बैंक में खाता खोलने के लिए शाखा प्रबंधक को एक पत्र लिखिए।     सेवा में शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जमुनानगर कानपुर   विषयः- बैंक में नया खाता खोलने के संबंध में।   महोदय      सविनय निवेदन है कि मैं आपके बैंक में अपने नाम से एक बचत खाता खोलना चाहता हूँ। मेरे पास पैन कार्ड एवं आधार कार्ड उपलब्ध है। कृपया खाता खोलने हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा करें। सधन्यवाद। भवदीय निलेश कुमार 56, चमनगंज गाजीपुर दिनांक- 4 अप्रैल 20  

विद्यालय़ में 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हिन्दी पखवाड़ा में प्रतिभाग करने हेतु एक सूचना लिखें।

  विद्यालय़ में 14 सितम्बर को आयोजित होने वाले हिन्दी पखवाड़ा में प्रतिभाग करने हेतु एक सूचना लिखें।   सूचना   सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि विद्यालय में 14 सितम्बर हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन दिनांक- 14 सितम्बर 2020 से 28 सितम्बर 2020 तक किया जा रहा है।   इस पखवाड़ा में विभिन्न हिन्दी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जो भी छात्र-छात्राएं इन प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहते है, वो अपना नाम हिन्दी शिक्षक को   वर्ग   शिक्षक के माध्यम से अवश्य देदे। हिन्दी पखवाड़ा में भाग लेने हेतु नाम देने की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 20 है। अन्तिम तिथि के बाद कोई भी नाम स्वीकार नहीं किया जाएगा।        प्रतियोगिताओं के नाम हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता हिन्दी निबंध लेखन हिन्दी अनुवाद हिन्दी कहानी लेखन हिन्दी प्रश्नोत्तरी हिन्दी अन्ताक्षरी हिन्दी स्लोगन पुरस्कार राशि प्रथम-500 /-       द्वितीय-300 /-         तृतीय-200 /-   ...

विद्यालय में वार्षिक खेलकूद आयोजन एवं छात्रों को प्रतिभाग करने हेतु एक नोटिस (सूचना) तैयार करें

  विद्यालय में वार्षिक खेलकूद आयोजन एवं छात्रों को प्रतिभाग करने हेतु एक नोटिस (सूचना) तैयार करें सूचना विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक- 11 नवम्बर 2020 से 17 नवम्बर 2020 तक विद्यालय प्रांगण में वार्षिक खेलकूद का आयोजन होने जा रहा है। जिन भी छात्र-छात्राओं को इन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना है, वो कृपया खेलकूद शिक्षक को अपना नाम देदे। नीचे लिखे निम्न खेलों हेतु अपना नाम दे सकते है। 1.200 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिकाओं हेतु) 2.400 मीटर दौड़ (बालक एवं बालिकाओं हेतु) 3.फुटबाल टीम हेतु 4.क्रिकेट टीम हेतु 5.बालीबॉल 6.हॉकी 7.बैडमिंटन 8.800 मीटर रिले दौड़ हेतु आदेशानुसार प्रधानाचार्य  

अपने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का एक निमंत्रण तैयार कीजिए।

  अपने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का एक निमंत्रण तैयार कीजिए।     सरस्वती उच्च विद्यालय, भागलपुर नगर 25 वां वार्षिकोत्सव दिनांक - 10 अगस्त 2016 समय - 10:00 बजे प्रातः स्थान - विद्यालय प्रांगण   कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण                              1.सरस्वती वंदना                              2. राजस्थानी लोक नृत्य                              3. सामूहिक गीत                                                   ...

Hindi letter/पत्र लेखन /अपने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें।

  अपने विद्यालय के वार्षिकोत्सव का वर्णन करते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें। प्रिय मित्र मनीष कैसे हो,आशा करता हूं कि ईश्वर के कृपा से तुम आनंद मय होंगे। पिछले महीने विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ था। क्योंकि तुम उस अवधि में अवकाश पर थे और अपने गांव गए थे। तुम विद्यालय के वार्षिकोत्सव को देखने से वंचित रह गए थे। इस बार का विद्यालय का वार्षिकोत्सव बहुत ही रंगा रंग रहा। वार्षिक उत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई तत्पश्चात बालिकाओं का ग्रुप डांस  भी हुआ। उसके बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा नशा उन्मूलन पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई।जिसे सभी लोगों ने काफी पसंद किया। कार्यक्रम के अंत में पंजाबी ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया और उसके पश्चात प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक उत्सव के समापन की घोषणा की गई। इस वार्षिकोत्सव में विद्यालय में पिछले वर्ष के बोर्ड परीक्षा में टापर छात्रों को भी बुला कर सम्मानित किया गया।  आशा करता हूं कि तुम अपने परिवार के साथ आनंद से होगे और आगे वार्षिक उत्सव में अपनी उपस्थिति  जरूर दर्ज करवाओगे।शेष बातें तुम्हारे आने के बाद होगी। अपना ख्य...

Hindi Letter writing/हिंदी पत्र लेखन/अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखे जिसमें विद्यालय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतियोगी पुस्तक एवं अखबार मंगाने के लिए प्रार्थना पत्र।

  अपने प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखें जिसमें विद्यालय पुस्तकालय  में प्रतियोगी पुस्तक एवं अखबार मंगाने के लिए प्रार्थना पत्र।  सेवा में  प्रधानाचार्य महोदय  वीणा पाणि ज्ञान मंदिर  फतेहपुर  विषय- विद्यालय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अधिक से अधिक प्रतियोगी पुस्तकों एवं अखबारों को मंगाने के लिए प्रार्थना पत्र।   श्रीमान जी सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय का 12वीं का छात्र हूं और आने वाले समय में मुझे विभिन्न प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी है। इन प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान से संबंधित एवं करंट अफेयर से संबंधित काफी मात्रा में प्रश्न होते हैं। परीक्षाओं के तैयारी के लिए प्रतियोगी पुस्तकों एवं दैनिक अखबार की आवश्यकता होती है।  अतः श्रीमान जी, आपसे निवेदन है कि विद्यालय पुस्तकालय में अधिक से अधिक दैनिक अखबार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें भी मंगाने की कृपा की जाए। जिससे हम सभी छात्र लाभान्वित और भविष्य के प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु पूर्ण रूप से तैयार हो सके। अतः श्रीमान जी आपसे एक बा...

अपने प्रधानाचार्य को एक दिन के अवकाश के लिए पत्र लिखें।

  अपने प्रधानाचार्य को एक दिन के अवकाश के लिए पत्र लिखें।   सेवा में  प्रधानाचार्य महोदय  केंद्रीय विद्यालय  फतेहपुर  विषय- एक दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र   श्रीमान् जी सविनय निवेदन है कि कल  मुझे वायरल फीवर हो जाने के कारण स्वास्थ्य खराब हो गया था।  विद्यालय से घर पहुंचने पर मुझे बहुत तेज बुखार हो जाने के कारण, मेरे पिताजी डॉक्टर के पास ले कर के गए। मुझे अभी भी काफी शारीरिक कमज़ोरी का अनुभव हो रहा है। जिसके कारण मुझे विद्यालय आने में असमर्थ पा रहा हूं। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है। कृपया मेरे इस शारीरिक अवस्था को देखते हुए, एक दिन का अवकाश प्रदान की कृपा करें।जिसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा। आपका आज्ञाकारी छात्र अयान कुमार कक्षा- 10 ब अनुक्रमांक- 16  दिनांक- 26 सितंबर 2020

अपने प्रधानाचार्य को फीस माफ करने के लिए आवेदन कैसे लिखें।

अपने प्रधानाचार्य को फीस माफ करने के लिए आवेदन कैसे लिखें। सेवा में          प्रधानाचार्य महोदय          सहजानंद इंटर कॉलेज          कानपुर विषय=प्रथम तिमाही अप्रैल-जून का फीस माफ करने के संबंध में महोदय           सविनय निवेदन यह है कि मैं सुरेश कुमार कक्षा दसवीं का छात्र हूं। महोदय जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि मार्च के आखिरी सप्ताह में करोना वायरस के फैलाव को लेकर भारत सरकार ने पूरे भारत में लॉकडाउन लगा दिया था। इस lock-down के कारण मेरे पिता जी को कोई काम नहीं मिल रहा था जिसके कारण हमारी आर्थिक स्थिति काफी विकट हो गई। अभी भी मेरे पिताजी को कोई रोजगार नहीं मिला है वह अभी बेरोजगार हैं। जिसके कारण मैं प्रथम तिमाही का फीस देने में असमर्थ हूं। अतः महोदय आपसे विनम्र पूर्वक आग्रह है कि मेरी प्रथम तिमाही की फीस माफ कर दी जाए जिससे कि मैं आगे पढ़ाई जारी रख सकूं । इसके लिए मैं सदा आपका आभारी रहूंगा।         धन्यवाद।                   ...

Hindi letter/पत्र लेखन /अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।

सेवा में प्रधानाचार्य महोदय केंद्रीय विद्यालय-1 कानपुर विषय:- अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र श्रीमान जी              सविनय निवेदन है कि कल रात से मुझे बुखार आ रहा। है।रात में ही मुझे बहुत तेज बुखार हो गया था।अब मुझे काफी कमजोरी महसूस हो रही है। मैं विद्यालय आने मे असमर्थ हूँ। डॉक्टर ने मुझे आराम करने की सलाह दी है।               अतः आप से विनम्र निवेदन है कि मुझे एक दिन का अवकाश देने की कृपा करें। जिसके लिए मैं सदा आप का आभारी रहूँगा। आप का आज्ञाकारी शिष्य। आर्यन कक्षा दस 'ब' अनुक्रमांक-5 दिनांक: 6 सितंबर 19